Header Ads Widget

5 super fruits-जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

Superfruits foods

फल खाना आज कल किसे पसंद नही हर वक्त अपने आप को सेहतमंद और स्वस्थ रखने के लिए अनेक प्रकार के superfruits foods खाते है। और खाए भी क्यों न क्योंकि फल हमे अनेक प्रकार के रोगों से लड़ने के शक्ति देता है। यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

super-fruits

आप गूगल में अक्सर ये खोजते होगे की सबसे फायदेमंद फल या 5 super fruits या superfruits food और सब आपको ये बताते होगे की यह फल ऐसा है वैसा है लेकिन में आपको आपकी जानकारी के लिए बता दू की कोई भी आपके ये नही बता सकता की सबसे फायदेमंद फल या superfruits food कोन सा है। ये तो उस फल पर निर्भर करता है को वो कैसा है। 

हम आपको अपनी जानकारी के अनुसार बताएंगे कि बेस्ट 5 super fruits जो आपको रोज खाना चाहिए और इन फलों का नियमित सेवन से आपको कभी भी कोई बीमारी नही होगी। हम आपको 5 super fruits के नाम और उनके फायदे और उनके नुकसान के भी बारे में बाते करेंगे। 

Top 5 super fruits


1) kiwi fruit (कीवी फल) 

कई शोधकर्ताओं के अनुसार kiwi फल दुनिया का सबसे फायदेमंद और ताकतवर फल है। कीवी कई तरीके से शरीर को लाभ पहुंचाने वाला फल है। कीवी का गूदा मीठा और खट्टा होता है जो इसे अन्य फलों से बिल्कुल अलग बनाता है। कीवी में विटिमिन-सी विटामिन ई और पोटैशियम जैसे कई तत्व मौजूद होता है। 

कीवी फल खाने के फायदे 

1) पेट की चर्बी को घटाता है 

कीवी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है। इसकी सेवा करने से शरीर का वज़न नहीं बढ़ता है और जो लोग हमेशा अपने बढ़ते वज़न से परेशान रहते है उनको कीवी रोज़ाना खानी चाहिए। 

2) इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने रखता है 

कीवी फल में भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत रखने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है और आप आसानी से बीमार नहीं पड़ते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

3) नींद ना आने की समस्या को दूर करता है 

कीवी फल प्राकृतिक एंजाइमों से भरपूर होता है, जो अच्छी नींद के लिए सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स नींद नहीं आने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें सेरोटोनिन की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिए अगर आप नींद न आने की समस्या से जूझते हैं, तो कीवी ज़रूर खाएं और इसके रोज सेवन करने से आलस भी दूर होता हैं।

4) ब्लैड प्रेशर को कंट्रोल रखता है 

कीवी फल में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हमारी मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को इसे ज़रूर खाना चाहिए। 

5) आंखो को रोशनी को बढ़ाता है 

 किवी फल में ओमेगा के साथ साथ कई विटामिन होते है। अगर रोजाना किवी का सेवन किया जाए, तो यह आंखो की रौशनी बढ़ता है और आंखो को  सेहत के लिए भी अच्छा होता है। 

किवी फल खाने के नुकसान 

1) त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है 

कीवी फल को खाने के फायदे तो कई हैं, लेकिन इसे ज़्यादा खा लेने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

2) मुंह में जलन 

ज़रूरत से ज़्यादा कीवी का सेवन कर लेने से मुंह में जलन की दिक्कत शुरू हो सकती है। 

3) किवी से एलर्जी 

कई लोगों को कीवी से एलर्जी भी होती है, इसे खाने से गले में खुजली, जीभ में सूजन, निगलने में परेशानी, आदि जैसी पेरशानी हो सकती है अगर आपको ऐसा कुछ होय तो कीवी फल का सेवन ना करे। 


2) staraberry 

लगभग दिल जैसी बनावट वाले स्ट्रॉबेरी फल को सबसे आकर्षक फल कहना कोई गलत नही होगा। चटक लाल रंग का दिखने वाला यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहतमंद भी है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगो को काफी पसंद आता है और स्ट्राबेरी की खुशबू भी इस बाकी फलों से अलग बनाती हैं। 

स्ट्राबेरी खाने के फायदे 

1) त्वचा को खूबसूरत बनाता है 

स्ट्राबेरी त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने में आपकी काफी मदद करती है। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड त्वचा के काले धब्बों को हटाकर चेहरे को साफ और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इसलिए बहुत सारे फेसवॉश में स्ट्राबेरी का उपयोग किया जाता है। 

2) आंखो की रोशनी बढ़ात में 

अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

3) पाचन में सहायक होता है 

इसमें विटामिन-सी और एंजाइम अधिक मात्रा में होते है जो हमारे पाचन में भी सहायक होते  है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं में आराम से काफी आराम मिलता है। 

4) हड्डियां मजबूत रखने में 

स्ट्रॉबेरी में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चूंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

स्ट्राबेरी खाने के नुकसान 

1) गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है

स्ट्रॉबेरी के ज्यादा सेवन से शरीर में विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपको डायरिया, गैस्ट्रिक और सुस्ती जैसे कई समस्या का सामना करना पड़ा सकता है। 

2) आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है 

स्ट्रॉबेरी में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिसका ज्यादा सेवन करने से आंतो से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। 

3) गले में दर्द हो सकता है 

अगर आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।

4) पीलिया हो सकता है 

स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन करने से पीलिया, शरीर में दर्द, और सूजन जैसे कई समस्या भी आपको हो सकती है।


3) grapes 

अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं. इसमें न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज के निकालने की कोई झंझट होती है वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं,आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के और दोनो फायदेमंद भी होते है। 

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है,अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी है। अपने भारत के दूसरे और दुनिया के 5 सबसे अमीर अभिनेता अमिताभ बच्चन का भी सबसे पसंदीदा फल अंगूर ही है।

अंगूर खाने के फायदे 

1) कैंसर नही होने देता 

अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है। 

2) शुगर लेवल को कम करता है 

 यह मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है, ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है। 

3) माइग्रेन के दर्द में 

माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है, कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। 

4) भूख को समस्या दूर होती है 

अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप को अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है। 

अंगूर खाने के नुकसान 

1) दस्त की समस्या हो सकती है 

ज्यादा अंगूर का सेवन करने से ये दस्त का कारण बन सकता  हैं, कुछ शोधों से पता चलता है कि चीनी में पाए जाने वाले शुगर अल्कोहल, कार्बनिक यौगिक से दस्त हो सकता है,हालांकि, यह साबित करने के लिए अपर्याप्त सबूत हैं कि अंगूर में मौजूद चीनी से दस्त की समस्या हो सकती है। 

2) वजन बड़ सकता है 

ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से आपके शरीर में  कैलोरी की मात्रा बड़ सकती हो जो आपका वजन भी बड़ा सकती है। हालांकि इस बात पर कोई शोध नही हुआ है कि बहुत सारे अंगूर खाने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन माना जाता है कि ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

3) एलर्जी का कारण बन सकता है 

अंगूर एलर्जी दुर्लभ है, यह समस्याग्रस्त हो सकता है. अंगूर में एक विशिष्ट प्रोटीन, जिसे अंगूर लिपिड ट्रांसफर प्रोटीन कहा जाता है, व्यक्तियों में गंभीर एलर्जी का कारण पाया जाता है अंगूर भी एनाफिलेक्सिस का कारण बन सकता है।


4) apple  

5 super fruits की लिस्ट में सेब का नाम आता है।अगर हम superfruits food या super fruits की बात करे और उसमे सेब फल का नाम ना आए ऐसा नही हो सकता है। ये दुनिया का सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल है और खाए भी क्यों न जाए यह होता इतना स्वादिष्ट है सेब में कई ओषधि गुड़ होते ही जो आप नहीं जानते होगे। 

सेब खाने के फायदे 

1) हड्डियां मजबूत होती है 

अगर आप दिन में दो सेब रोज खाते है तो यकीन मानिये अगले एक महीने में आपकी हड्डियां बहुत मजबूत हो जाएँगी सेब खाने से मनुष्य की हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि सेब में बहुत प्रकार के विटामिन और कैल्शियम पाए जाते है।

2) दांतो को चकदार करता है 

हेल्थ के लिए सेब एक फायदेमंद फल है।अगर सेब को चबा कर खाया जाये तो लार अधिक बनती है, इससे मुंह के सभी  प्रकार के बैक्टीरिया लगभग खत्म हो जाते हैं। इसी के साथ-साथ दांतों का पीलापन भी कम हो जाता है। सेब खाने से आपके दांत सफेद रहते हैं। 

3) पथरी के इलाज में 

सेब से पथरी का इलाज भी किया जा सकता है। खासतौर पर पथरी होने पर डॉक्टर हमेशा गॉल ब्लैडर स्टोन के लिए रोजाना एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीने की सलाह दी जाती है। 

4) दिमाग तेज होता है 

दिमाग़ को स्वस्थ रखने के लिए भी सेब बहुत फायदेमंद है दिमाग के लिए सेब का मुरब्बा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे दिमाग स्वस्थ रहता है और हम ज्यादा आसानी से काम कर सकते है स्मरण शक्ति, दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए खाली पेट रोज एक सेब खाने से बढ़ती है। 

सेब खाने के नुकसान 

1) सेहत में नुकसान 

सेब के अनेकों फायदे बताये जाते हैं और इसके जूस को पीने की बहुत ज्यादा सलाह दी जाती है लेकिन यदि आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. 

2) सिर दर्द थकान और चक्कर 

खाली पेट सेब का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया यानी दस्त की समस्या हो सकती है, जो लोग नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं उनमें सरदर्द, चक्कर, थकान आदि की समस्याएं अत्यधिक पायी जाती है। 

3) पेट में पत्थर हो सकते है 

सेब में एक रासायनिक नामक सोर्बिटोल होता है, जिससे शरीर में कैल्शियम ऑक्सालेट पत्थरों का निर्माण करता है जो शरीर में रहकर शरीर को क्षति पहुंचाने का काम कर सकते हैं। 

5) blueberry (super berry) 

Blueberry को super berry भी कहते है क्योंकि ये सभी प्रकार को बेरी में टॉप पर रहती है। Super berry का उपयोग पारंपरिक रूप से ठंडे और सर्दी वाले इलाके में किया जाता है, ब्लूबेरी में कम कैलोरी होती है,इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, और पोटेशियम स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है। 

ब्लूबेरी खाने के फायदे (super berry) 

1) बेली फैट कम करती है 

शोध बताते हैं कि ब्लूबेरी हमारे पेट में जमा अतिरिक्त बेली फैट और कोलेस्ट्रोल को कम करने में काफी सहायक होती है, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की कार्डियोप्रोटेक्शन रिसर्च लेबोरेटरी ने अपने एक शोध में पाया कि वो चूहे जिनकी डायट में ब्लूबेरी (super berry) शामिल थे उनकी एब्डोमिनल यानी की पेट का फैट कम है. साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ग्लूकोज कंट्रोल और इंसूलीन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करने में मदद करता है। 

2) कैंसर के इलाज में  

कैंसर के रोगियों के लिए ब्लूबेरी बहुत फायदेमंद होती है इसमें पाए जाने वाले एन्थोसाईनिन और एंटीऑक्सिडेंट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को रोकने और ठीक करने में मददगार होती है। 

3) दिमाग तेज करता है 

Super berry में पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और फाइटो न्यूट्रीएंट मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करता है,साथ ही सेंट्रल नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। 

4) हार्ट हेल्थ में सहायक होता है 

ब्लूबेरी (super berry) एथेरोस्क्लेरोसिस हार्टअटैक और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है,इसमें मौजूद फायबर एन्थोसाईनिन, पोटेशियम, विटामिन बी 6 और विटामीन सी हमारे दिल को स्वस्थ रखते है। 

ब्लूबेरी (super berry) खाने के नुकसान 

1) रक्त को पतला 

अगर आप अपने रक्त को पतला करने के लिए कोई दवाई लेते है या डॉक्टर से इलाज कराते है तो आपको इस वक्त तक ब्लूबेरी (super berry) का उपयोग नही करना चाहिए ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है। 

2) पाचन संबंधी समस्या 

बहुत अधिक मात्रा में ब्लूबेरी( super berry) नहीं खाना चाहिए क्योकि ब्लूबेरी में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। जो पाचन संबंधित समस्या उत्पन् कर सकता है। 


तो यह थे 5 super fruits जिसे आप superfruits food भी कह सकते है इसमें से आपका सबसे पसंदीदा फल कोन सा है बताए। इस वेबसाइट में आपको और भी फलों को जानकारी और उनके फायदे पता चलेंगे click here

Note- 

यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेवे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ