Header Ads Widget

Biggest dargah in india-भारत की सबसे बड़ी दरगाह

 
Biggest-dargah-in-India-Bharat-ki-sabse-badi-dargah

Biggest dargah in india 

दरगाह या मजार में जाना आजकल किसे पसंद नहीं है मुस्लिम हो या हिंदू या कोई भी धर्म का हो आजकल सभी दरगाह में भारी मात्रा में अपनी फरियाद लेकर जाते हैं। और अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए सभी दरगाह में जाते हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसी मशहूर दरगाह है जहां आपको एक ना एक बार जरूर जाना चाहिए तो जानते हैं इस लेख मैं Biggest dargah in india कौन-कौन सी है। 

चलिए बताते हैं हम आपको भारत की वह कौन सी दरगाह है जहां लोग लाखों की तादाद में हर साल जियारत करने जाते है। जहां हर साल लोगों का मजमा भारी मात्रा में दरगाह की यात्रा करने के लिए आते हैं। 

dargah in india 

तो चलिए दोस्तों इस लेख में आज हम आपको बताते हैं हिंदुस्तान की 5 सबसे बड़ी दरगाह के बारे में जहां आपको एक ना एक बार अपनी और अपने परिवार वालों के साथ जियारत के लिए जरूर जाना चाहिए। 

Biggest-dargah-in-india-bharat-ki-sabse-badi-dargah

1) Ajmer Sharif dargah Rajasthan

Biggest dargah in india की लिस्ट में सबसे पहला नाम अजमेर शरीफ दरगाह का आता है जो राजस्थान में स्थित एक मशहूर दरगाह है जो भारत की ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की सबसे मशहूर और बड़ी दरगाह में से एक है। 

राजस्थान के अजमेर में स्थित इस दरगाह को दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं चाहे वे पाकिस्तान के हो चाहे वे बांग्लादेश के यहां के मेले मैं पाकिस्तान और बांग्लादेश से लोग भर भर के आते हैं। 

ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से मशहूर इस दरगाह में मुस्लिमों के साथ साथ हिंदू और अन्य धर्म के लोग भी भारी संख्या में आकर इसे और भी ज्यादा मशहूर बना देते हैं। 

गरीब नवाज दरगाह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा है जो भारत में इस्लाम को फैलाने के लिए पूरे भारत में जाने जाते हैं ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को ही भारत का इस्लाम संस्थापक माना जाता है। 

 1236 ईस्वी मैं मोइनुद्दीन चिश्ती के निधन के बाद उनका अजमेर शरीफ में एक मकबरा या दरगाह बनाया गया जिसमें कई मुगल बादशाहों ने हिस्सा लिया जैसे इल्तुतमिश मुगल सम्राट अकबर, जहांगीर और भी कई मुगल राजाओं ने इस दरगाह को संवारने का काम बखूबी किया था। 

Biggest-dargah-in-india-bharat-ki-sabse-badi-dargah

2) Haji Ali dargah Mumbai Maharashtra 

Biggest dargah in india की लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई में स्थित हाजी अली दरगाह का आता है जो समुंदर में स्थित एक बहुत ही मशहूर दरगाह है जिस की जियारत करने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। 

हाजी अली दरगाह को कई नामों से जाना जाता है जैसे सैयद पीर दरगाह मुंबई, अली शाह बुखारी दरगाह, हाजी मलंग दरगाह और और भी ऐसे कई नामों से इस दरगाह को जाना जाता है। 

1431 ईस्वी में हाजी उस्मान द्वारा बनाई गई सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह आज मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मशहूर है जिस की जियारत करने के लिए हिंदू मुस्लिम से लेकर सिख और ईसाई सभी धर्म के लोग आते है। 

सड़क से 400 मीटर की दूरी पर एक टापू पर बनी हाजी अली की दरगाह एक विशालकाय निर्माण का अद्भुत नमूना इस दरगाह की पहचान इसकी 85 सीट की ऊंची मीनार है जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। ‌ 

Biggest-dargah-in-india-bharat-ki-sabse-badi-dargah

3) Nizamuddin dargah Delhi 

देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम में स्थित निजामुद्दीन दरगाह Biggest dargah in india की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है इस दरगाह का ढंग का केवल हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान के बाहर भी काफी बचता है। 

सुन्नी समाज से ताल्लुक रखने वाले निजामुद्दीन औलिया का मकबरा 1325 ईस्वी मैं उनके चाहने वालों और मुरीदों ने बनवाया था।

हुमायूं के मकबरे के पास स्थित इस दरगाह में मुस्लिम समाज से लेकर हिंदू, क्रिश्चियन‌, सिख से लेकर जैन धर्म के लोग भी भारी मात्रा में जियारत करने के लिए आते हैं। 

 शाम के समय दरगाह का नजारा अलग ही नजर आता है आपको यहां जगह-जगह कव्वाली और नातो के प्रोग्राम देखने को मिल जाएंगे। 

Biggest-dargah-in-india-bharat-ki-sabse-badi-dargah

4) Bareilly Sharif dargah 

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित आला हजरत का मकबरा या उनकी दरगाह जिसे आज पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है हिंदुस्तान में ऐसा कोई भी मुसलमान नहीं होगा जो आला हजरत को ना जानता हो। यह भारत की सबसे बड़ी दरगाह में से एक है।

अहमद रजा खान जिसे आज पूरा हिंदुस्तान आला हजरत के नाम से जानता है उन का मकबरा बरेली शरीफ में 1921 को उनके चाहने वालों ने बड़ी यह शानो शौकत से बनवाया था। 

इस दरगाह में सालाना होने वाले मेले में हजारों लाखों की तादाद में पूरे हिंदुस्तान से लोग की जियारत और चादर चढ़ाने के लिए आते हैं ज्यादा भीड़ होने की वजह से यहां हर साल दंगे फसाद भी होते हैं। 

आपको बता दे कि वैसे आलाहजरत को हर कोई पसंद करता है सिवाय वाहबी मुस्लिम को छोड़कर आला हजरत वाहबी के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं यही वजह है कि आज वाहबी इनको अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। 

Biggest-dargah-in-india-bharat-ki-sabse-badi-dargah

5) Deva Sharif dargah Barabanki 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी शहर पर स्थित हजरत वारिस पिया का मकबरा जैसे आप पूरे हिंदुस्तान में देवा शरीफ दरगाह के नाम से जाना जाता है।

वारिस पिया की दरगाह 1905 को उनकी मृत्यु के बाद देवा बाराबंकी में बनाई गई जिसे आज करीबन 117 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। 

सरकार वारिस पाक, हाजी वारिस अली, वारिस बाबा और हाजी वारिस अली शाह के नाम से प्रसिद्ध हिंदू मुस्लिम का जबरदस्त भाईचारा देखने को मिलेगा। इस दरगाह पर ईद से लेकर होली सभी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। 

अंतिम शब्द- 

 तो दोस्तों आपको हमारी यह Biggest dargah in india ya Bharat ki sabse badi dargah वाली पोस्ट कैसी लगी अगर यह पोस्ट पसंद आई है तो प्लीज कमेंट करके जरूर बताएं। अगर हमसे इस dargah in india वाली लेख में कोई और भी फेमस दरगाह छूट गई होगी तो वह भी प्लीज कमेंट करके जरूर बताएं। इसलिए मैं अब आपसे विदा लेता हूं फिर मिलते हैं यह कौन है मजेदार ब्लॉक के साथ। तब तक के लिए आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिए धन्यवाद 

यह भी पढ़ें- 

1) भारत की सबसे बड़ी मस्जिद 

2) भारत के सबसे अमीर एक्टर 

3) जगन्नाथ मंदिर की हिस्ट्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ